एयरफोर्सकर्मी सहित 149 पॉजिटिव, कलक्ट्रेट सील
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिले में कोरोना सरसावा एयरफोर्स स्टेशन में भी घुस गया। यहां के 10 कर्मचारियों के साथ 149 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 4310 हो गई है जबकि 137 मरीजों की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 1591 हो गए हैं। उधर बुधवार को कलक्ट्रेट में 19 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद गुरुवार को कलक्ट्रेट को 24 घंटे के लिये सील कर दिया गया।
सहारनपुर जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिले में कोरोना सरसावा एयरफोर्स स्टेशन में भी घुस गया। यहां के 10 कर्मचारियों के साथ 149 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 4310 हो गई है जबकि, 137 मरीजों की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 1591 हो गए हैं। उधर, बुधवार को कलक्ट्रेट में 19 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद गुरुवार को कलक्ट्रेट को 24 घंटे के लिये सील कर दिया गया।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बतायाकि गुरुवार को कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है। शाम को 149 पॉजिटिव मरीजों की सूची आई है। अब कोरोना एयरफोर्स स्टेशन में भी दाखिल हो गया है। यहां के 10 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा पुलिसकर्मी, पूर्व विधायक इमरान मसूद परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित हो गए। उन्होंने बताया कि इनके अलावा देवबंद, नकुड़, गंगोह, नागल, बेहट के अलावा शहर में आवास विकास, मिशन कंपाउंड, नुमाइश कैंप सहित अन्य कॉलोनियों के बाशिदे हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 4310 हो गई है। गुरुवार को 137 मरीजों की छुट्टी की गई है। अब एक्टिव केस 1591 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि, जिले में 52 मरीजों की छुट्टी के बाद तक 2667 मरीज स्वस्थ होकर अपनों के बीच पहुंच चुके हैं।