विरोध दिवस आज, दोपहर बाद ही मिलेंगे डाक्टर
सहारनपुर : यदि आप बीमार हैं और डाक्टर के पास जाना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि आज डाक्टर साहब विरोध दिव
सहारनपुर : यदि आप बीमार हैं और डाक्टर के पास जाना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि आज डाक्टर साहब विरोध दिवस मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दैनिक स्थापना रजिस्ट्रीकरण और विनियम नियमावली 2016 की अधिसूचना के विरोध में यह विरोध दिवस मनाया जा रहा है। दोपहर बाद ही डाक्टर साहब मरीजों को देखेंगे। आईएमए अध्यक्ष डा. एके ¨सह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश भर में डाक्टर विरोध दिवस मनाएंगे। दस बजे सभी डाक्टर आईएमए भवन में एकत्र होंगे। इसके बाद यहां से डीएम कार्यालय पहुंचेंगे। डीएम से मुलाकात कर अधिनियम के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद सभी डाक्टर अपने डेरी रूटीन के कार्य करेंगे। दोपहर तक कोई भी डाक्टर ओपीडी नहीं करेगा। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं मरीजों को दी जाएंगी।