विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाल पगड़ी की सुरक्षा में होगी होली

By Edited By:
Published: Fri, 11 Mar 2016 11:07 PM (IST)

देवबंद (सहारनपुर) : होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस ने क्षेत

News Article Hero Image

देवबंद (सहारनपुर) : होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। इस बार पुलिस के साथ-साथ लाल पगड़ी पहने चौकीदार भी गांव-गांव में होलिका की सुरक्षा व्यवस्था में जुटे नजर आएंगे।

होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ाते हुए सर्किल के सभी थाना क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। जहां खुफिया विभाग मिश्रित आबादी व चिन्हित गांव का डाटा तैयार करने में जुटा है। वहीं पुलिस ने भी अपनी लाठी को तेल पिलाते हुए हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने का खाका तैयार किया है। सीओ देवबंद ने बताया मिश्रित आबादी वाले गांवों के साथ ही संवेदनशील गांवों में पुलिस पिकेट के अलावा पीएसी बल तैनात किया जाएगा। शराब के नशे में हुड़दंग करने वाले लोगों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। इस बार लाल पगड़ी पहने चौकीदार भी पुलिस के साथ साथ गांवों में होलिका दहन तक तैनात रहेंगे। इस बाबत सभी थाना क्षेत्र के प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ग्राम प्रधान भी रहेंगे सतर्क

देवबंद : सीओ देवबंद ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के साथ साथ इस बार ग्राम प्रधानों को भी अलर्ट किया गया है। गांव में जरा सी भी घटना घटित होने पर संबधित ग्राम प्रधान को इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या जिला कंट्रोल रूम को देनी होगी। साथ ही शराब की बिक्री पर रोक के लिए फाग के दिन अलग से पुलिस सचल दल का गठन किया गया है। होली पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति का त्यौहार है। त्यौहार पर माहौल खराब करने वाले असमाजिक तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। समस्त थाना प्रभारियों को सतर्क कर दिया गया है।

इन्होंने कहा..

होली का पर्व नजदीक आते ही गांव-गांव जाकर प्रमुख लोगों के साथ बैठकें आयोजित की जाएगी। डीजे न बजाने और शराब की बिक्री पर रोकथाम को गांव के सभी लोगों से सहयोग लिया जाएगा। भानू प्रताप यादव, एसडीएम, देवबंद।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।