Move to Jagran APP

131 फुट लंबी तिरंगा यात्रा पहुंची सहारनपुर, कल करेंगे जलाभिषेक

यह युवा पिछले कई साल से तिरंगा लेकर कांवड़ लेने जाते हैं और भोले के गीतों पर नाचते-गाते लौट कर यहां बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर देश में सुख-शांति की मंगल कामना मांगते हैं। शिवधाम कांवड़ यात्रा के सदस्य सौरभ सन्नी विक्की सचिन पंडित विशाल चौहान शिवम आदि तिरंगा यात्रा के साथ कांवड़ लेकर सोमवार दोपहर देहरादून हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप पर पहुंचे। कांवड़ियों ने बताया कि तिरंगा देश की शान है तिरंगा है तो हम हैं..। यही सोच कर हमने कांवड़ पर तिरंगा यात्रा शुरू की थी। कांवड़ियों ने बताया कि रात को यहीं रूकने के बाद मंगलवार को जलाभिषेक कर अपने-अपने घर जाएंगे। ---मनोज

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 11:14 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 06:26 AM (IST)
131 फुट लंबी तिरंगा यात्रा पहुंची सहारनपुर, कल करेंगे जलाभिषेक
131 फुट लंबी तिरंगा यात्रा पहुंची सहारनपुर, कल करेंगे जलाभिषेक

सहारनपुर, जेएनएन : जिले की शिवधाम कांवड़ यात्रा शनिवार को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंची थी। 30 युवाओं की टोली 131 फुट लंबी तिरंगा यात्रा लेकर सोमवार को सहारनपुर पहुंच गई। जिले के यह युवा पिछले कई साल से तिरंगा लेकर कांवड़ लेने जाते हैं और भोले के गीतों पर नाचते-गाते लौट कर यहां बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर देश में सुख-शांति की मंगल कामना मांगते हैं। शिवधाम कांवड़ यात्रा के सदस्य सौरभ, सन्नी, विक्की, सचिन पंडित, विशाल चौहान, शिवम आदि तिरंगा यात्रा के साथ कांवड़ लेकर सोमवार दोपहर देहरादून हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप पर पहुंचे। कांवड़ियों ने बताया कि तिरंगा देश की शान है, तिरंगा है तो हम हैं..। यही सोच कर हमने कांवड़ पर तिरंगा यात्रा शुरू की थी। कांवड़ियों ने बताया कि रात को यहीं रुकने के बाद मंगलवार को जलाभिषेक कर अपने-अपने घर जाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.