Move to Jagran APP

विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: महेश गुप्ता

विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता महेश गुप्ता

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 10:56 PM (IST)
विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: महेश गुप्ता
विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: महेश गुप्ता

जागरण संवाददाता, मिलक : रामपुर से बरेली जाते समय नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता का स्वागत किया। इसके बाद राज्यमंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा दीक्षा गंगवार के आवास पर गए। वहां कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में जुटने के लिए कहा।

loksabha election banner

शनिवार शाम साढ़े चार बजे वह नगर पहुंचे। भाजपाइयों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार के आवास पर गए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से रामपुर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा। कहा कि पार्टी हाईकमान जिस किसी व्यक्ति को भी उम्मीदवार घोषित करेगा उसे कार्यकर्ता जीजान से चुनाव जिताएंगे। मीडिया से बात करते हुए कहा कि उपचुनाव की तिथियां घोषित हो गई हैं। जल्द ही भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित कर देगी।

उन्होंने नए मोटर व्हीकल कानून के सवाल पर बताया कि लोगों को कड़वी दवा पीने की आदत नहीं है, जल्द ही लोग नए कानून के अभ्यस्त हो जाएंगे। शाहजहांपुर कांड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। जांच एजेंसी को सबूत एकत्र करने में समय लगा, इसलिए देरी हुई। कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वह कोई भी टिप्पणी करना नहीं चाहेंगे।

इस दौरान प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी, कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार, सुरेश चंद्र गंगवार, ऋषि पांडे, अर्चना गंगवार, डॉ. विकास शुक्ला, नवीन शर्मा, टेकचंद, डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रमोद सक्सेना, धर्मपाल गंगवार आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.