Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता: औलख

मिलक प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव औलख ने कहा सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 12:35 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 12:35 AM (IST)
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता: औलख
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता: औलख

मिलक : प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव औलख ने कहा सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें। उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व नीतियों के बारे में विस्तार से बताएं। वह क्षेत्र के रठोंडा स्थित किसान मेला परिसर में चल रहे दो दिवसीय भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों से मिलें। उनको मिले लाभ के बारे में जन-जन तक जानकारियां पहुंचाएं। भाजापा का सबका साथ और सबका विकास संदेश को लोगों में प्रसारित करें। इस दौरान उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अवधेश शर्मा, सुभाष भटनागर और सुरेश गंगवार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, ऋषि पांडे, सरदार देवेंद्र सिंह राजपाल, डॉ चंद्रप्रकाश शर्मा, मनोज पांडे, हरीश गंगवार, राम सिंह गंगवार, भागीरथ सिंह गंगवार, रजनीश पटेल, प्रेम बाबू गंगवार, भूपराम मौर्य, मुन्नी देवी गंगवार, प्रदीप गंगवार, चैतन्य स्वरूप मौर्य, कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार, प्रवेश माथुर, शुभांक प्रकाश गंगवार, लीलाधर गंगवार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.