Move to Jagran APP

सिविल लाइंस में दहेज के लिए महिला की हत्या

सिविल लाइंस क्षेत्र में दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव फांसी पर लटका मिला।पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 06:01 AM (IST)
सिविल लाइंस में दहेज के लिए महिला की हत्या
सिविल लाइंस में दहेज के लिए महिला की हत्या

रामपुर : सिविल लाइंस क्षेत्र में दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बरेली गेट मौलवी साहब की ज्यारत के पास मुहल्ला मैग्जीन की है। यहां रहने वाले बाबू ने अपनी बेटी तराना का निकाह पड़ोस के ही बिलाल के साथ 21 अप्रैल को किया था। बुधवार को तराना ससुराल में फांसी पर लटकी मिली। जानकारी पर परिजन वहां गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप है कि शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन, ससुराली दहेज में दो लाख रुपये अतिरिक्त की मांग कर रहे थे। इसी के चलते पति और ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न किया। उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनों और आसपास रहने वालों से पूछताछ की। पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने पिछले माह उसका निकाह किया था। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में पति बिलाल, ससुर शहजादे और जेठ नदीम समेत दो जेठानी और ननद को नामजद किया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले गंज कोतवाली क्षेत्र में भी दहेज हत्या का मामला सामने आया था। इसमें भी पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तीन को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.