विष्णु विहार कालोनी में शुरू नहीं हो सकी पेयजल लाइन
रामपुर : विष्णु विहार कालोनी में दैनिक जागरण की ओर से बृहस्पतिवार को पाठक पैनल आयोजि
रामपुर : विष्णु विहार कालोनी में दैनिक जागरण की ओर से बृहस्पतिवार को पाठक पैनल आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने कालोनी की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। कालोनी के लोगों की मुख्य समस्या पेयजल, खराब स्ट्रीट लाइट, जर्जर सड़क आदि की है।
कालोनी में पेयजल के लिए काफी समय पहले पाइप लाइन तो पड़ गई है, लेकिन पेयजल सप्लाई अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। कालोनी में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं, जहां लगी हैं उनमें अधिकतर खराब हो चुकी है। कई सड़कें काफी समय से न बनने के कारण जर्जर हो चुकी हैं। कालोनी में कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी नहीं लगे हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। लोगों ने शीघ्र समस्या दूर कराने की मांग की।
विष्णु विहार कालोनी के लोगों का कहना है कि पेयजल के लिए कई माह पहले कालोनी में पाइप लाइन पड़ चुकी है, लेकिन अभी तक सप्लाई शुरू नहीं की गई है। लोगों ने पानी के लिए अपने-अपने घरों में हैंडपंप लगवा रखे हैं, मगर कालोनी के कुछ घरों के हैंडपंप में हल्का पीला पानी आता है। कुछ संपन्न लोगों ने अपने-अपने घरों में वाटर प्यूरीफायर लगा रखे हैं, मगर जिनके यहां वाटर प्यूरीफायर नहीं हैं वे इस हल्के पीले पानी को पीने को मजबूर हैं। समस्या दूर कराने को लोगों ने कालोनी में पेयजल लाइन शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
इसके अलावा कालोनी में पथ प्रकाश व्यवस्था काफी खराब है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। कुछ स्थानों पर लगी हैं तो उनमें अधिकतर खराब पड़ी है। इससे रात होते ही कालोनी में अंधेरा पसर जाता है। रात के अंधेरे में लोगों को काफी दिक्कत होती है। अंधेरे के कारण चोरी का खतरा बना रहता है। गलियों में रात के अंधेरे में बाइकों से लोग पेट्रोल चोरी कर लेते हैं। वाहनों के चोरी होने का खतरा भी रहता है। महिलाओं को अंधेरे के कारण कालोनी में आने जाने में दिक्कत होती हैं। अंधेरे के कारण चेन स्ने¨चग का खतरा बना रहता है।
इसके अलावा शाहबाद रोड से किटप्लाई मार्ग पर लगी कई स्ट्रीट लाइटें भी खराब हो चुकी हैं, इस मार्ग से होकर रात के अंधेरे में कालोनी में आने जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है। कालोनी में कई सड़कें जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं। कालोनी में आने वाले मार्ग पर नाले के बीच में स्लेव नहीं है, अंधेरे में हादसे का डर बना रहता है। लोगों ने नई सड़क और नाले का स्लेव डलवाने की मांग की है। नाले, नालियों की नियमित सफाई नहीं होती। लोगों ने शीघ्र समस्याएं दूर कराने की मांग की। कालोनी में पेयजल की लाइन पड़े काफी समय बीत चुका है, लेकिन सप्लाई अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। पेयजल सप्लाई शीघ्र शुरू कराई जाए। अशोक। किटप्लाई रोड से विष्णु विहार कालोनी जाने वाले मार्ग पर अंधेरा रहता है, इससे रात में महिलाओं को चेन स्ने¨चग का खतरा रहता है। स्ट्रीट लाइटें ठीक कराएं। सुषमा। कालोनी में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं, जिन स्थानों पर लगी हैं उनमें अधिकतर खराब हैं। रात में अंधेरे के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है। हरवंश ¨सह। कालोनी में लोगों ने अपने-अपने घरों में हैंडपंप लगवा रखें हैं। इनमें से कुछ हैंडपंपों में हल्का पीला पानी आता है। पेयजल की लाइन शीघ्र शुरू कराई जाए। रवि शर्मा। कालोनी में ¨प्र¨टग प्रेस के पास बिजली के खंभे नहीं लगे हैं, लोगों को काफी दूर से केबिल डालकर कनेक्शन लेना पड़ता है। गली में बिजली के खंभे लगवाए जाएं। लक्ष्मी। कालोनी में कुछ सड़कें काफी समय पहले बनी थीं, जो अब उधड़ गई हैं, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जर्जर सड़कें बनवाई जाएं। सुमन शर्मा। विष्णु विहार में नाले में गिरी गाय रामपुर : विष्णु विहार कालोनी में किटप्लाई को जाने वाले मार्ग किनारे नाले के पास काफी झाड़ियां उग आई हैं। इससे गाय आदि जानवर घास खाते-खाते नाले में गिर जाते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर में किटप्लाई रोड किनारे बने नाले में एक गाय नाले के पास उगी घास को खाते-खाते नाले में गिर गई। शाम तक गाय नाले में फंसी रही स्थानीय लोगों ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया। मगर जब वह नहीं निकल सकी तो कुछ लोगों ने फोन कर अधिकारियों को गाय के नाले में फंसे होने की सूचना दी। गाय के नाले में गिरने से लोग काफी नाराज दिखाई दिए, लोगों का कहना था कि नाला काफी गहरा है। इसके आसपास सफाई न होने के कारण काफी झाड़ी उग आई हैं। इससे आए दिन नाले में गाय आदि गिर जाती हैं। नाले के पास सफाई कराई जाए तथा नाले में कोई जानवर न गिरे इसके लिए इंतजाम किया जाना चाहिए।