मिलक में मनाया विश्व पशु दिवस
रामपुर : साकार एवं ब्रुक इंडिया की ओर से पशु चिकित्सालय मिलक में विश्व पशु दिवस का आयोजन
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 03:40 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 03:40 PM (IST)
रामपुर : साकार एवं ब्रुक इंडिया की ओर से पशु चिकित्सालय मिलक में विश्व पशु दिवस का आयोजन किया गया। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद यासीन ने विश्व पशु दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम लोगों को पशुओं को समय से दाना, चारा एवं पानी का ध्यान रखना चाहिए। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारीडॉ. अशोक कुमार ने पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा पशु मालिकों को बीमे की फीस में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी जो की अगले माह प्रारंभ हो जाएंगे। कार्यक्रम में खुटिया, पटिया, करींगा, खाता ¨चतामन, जसमोली, सैंडोली, खानपुर के पशु मालिक उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें