वाहन चालकों की लापरवाही से लगा जाम
दोपहिया वाहन चालकों एवं राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानियां
जागरण संवाददाता, केमरी : मिलक मार्ग पर वाहन चालकों की लापरवाही के चलते चार घंटे से अधिक समय तक जाम लगने की वजह से दोपहिया वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मिलक मार्ग पर गांव कमुआ मोड़ से म्यूड़ी तक वाहन चालकों की मनमानी के चलते भीषण जाम लग गया। बताया जाता कि उक्त धर्मकांटे अधिक होने की वजह से किसान अपनी धान की फसल से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों की तौल कराने आते हैं। वाहन चालकों की लापरवाही के चलते रविवार सवेरे साढ़े सात बजे केमरी-मिलक पर भीषण जाम लग गया। जाम में दोपहिया वाहन चालकों के फंसने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग से होकर बड़ी संख्या में बच्चे नगर स्थित राजकीय इंटर कालेज समेत अन्य विद्यालयों में पढ़ाई के लिए जाते-आते हैं। दूसरी ओर जाम में कई एंबुलेंस के फंसने के कारण मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह पिछले कई दिन से उक्त मार्ग पर जाम लग रहा है।
इसके बावजूद प्रशासन इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहा है। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। जाम की सूचना पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस द्वारा वनवे व्यवस्था कर वाहनों को गुजारने से पहले यहां पर तकरीबन चार घंटे से अधिक समय तक जाम लगने से ग्रामीणों समेत यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।