Move to Jagran APP

धूम धड़ाके से मना दीपावली का त्योहार, जगमग हुआ शहर

रोशनी का पर्व दीपावली जिलेभर में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इसकी तैयारियां में लोग पिछले कई दिनों से जुटे हुए थे। घर और पूजा स्थल की सफाई की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 11:10 PM (IST)
धूम धड़ाके से मना दीपावली का त्योहार, जगमग हुआ शहर
धूम धड़ाके से मना दीपावली का त्योहार, जगमग हुआ शहर

रामपुर : रोशनी का पर्व दीपावली जिलेभर में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इसकी तैयारियां में लोग पिछले कई दिनों से जुटे हुए थे। घर और पूजा स्थल की सफाई की गई। इसके बाद घरों को फूल, बिजली की रंग-बिरंगी झालर, कंडील आदि से काफी सुंदर ढंग से सजाया गया। महिलाओं ने घरों में रंगोली बनाईं। कुछ लोगों ने बाजार से रेडीमेड रंगोली लाकर घरों को सजाया। इसके अलावा जिन लोगों की दुकानें हैं। उन्होंने अपनी दुकानों को भी फूलों और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से काफी खूबसूरत ढंग से सजाया। शाम होते ही परिवार के सभी सदस्य पूजा करने के लिए पूजा स्थल पर एकत्र हुए। सभी ने धन-धान्य की कामना के साथ शुभ मुहुर्त में सामूहिक रूप से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी का विधि-विधान के साथ खील, खिलौने, बताशे, मिठाई, पान आदि से पूजन किया। इसके उपरांत मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इससे शाम के समय मंदिरों में भीड़ रही। इस दौरान सभी ने घर के आंगन, छत, मंदिर, चौराहे आदि स्थानों पर सरसों के तेल के दीये और मोमबत्तियां जलाईं। रोशनी के पर्व दीपावली पर शाम होते ही घर, मंदिर, दुकानों पर जलते हुए दीये, मोमबत्ती की रोशनी के अलावा बिजली की रंग-बिरंगी झालरों की सजावट से पूरा शहर जगमगा उठा। दीपावली पूजन करने के बाद छोटों ने बड़ों के चरण स्पर्श किया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके बाद दूसरे शहरों में रह रहे रिश्तेदारों और परिचितों को मोबाइल से दीपावली की शुभकामना दीं। इसके बाद छोटे से लेकर बड़ों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी की। मिलक, बिलासपुर, शाहबाद, स्वार, मसवासी, टांडा व दढियाल आदि में भी यह पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में जमकर हुई आतिशबाजी

loksabha election banner

रामपुर : दीपावली पर हर साल की तरह इस बार भी जमकर आतिशबाजी हुई। दीपावली पूजन के बाद लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी की। छोटे बच्चों ने फुलझड़ी, पेंसिल आदि से आतिशबाजी की तो युवाओं ने तेज अवाज वाले बम, राकेट, अनार आदि जलाए। इस दौरान आसमान सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। दीपावली पर शहर में गांधी समाधि के पास, चीनी मिल मैदान आदि में आतिशबाजी के बाजार लगे थे। इन स्थानों पर आतिशबाजी खरीदने के लिए लोगों की सुबह से देर रात तक भीड़ रही। बाजारों में देर रात तक रही लोगों की भीड़

दीपावली के अवसर पर लोगों की सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ी। शहर में जगह-जगह दीपावली पूजन के लिए खील, खिलौने, बताशे, मिठाई, पान, फूल, मिट्टी के दीये आदि की दुकानें सजी थीं। इन पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। दीपावली पर घरों को सजाने के लिए बिजली की रंग-बिरंगी झालर, लैम्प आदि की दुकानों पर देर रात तक लोगों की भीड़ रही। इसके अलावा दीपावली पर एक-दूसरे को उपहार देने की परंपरा है। इसके चलते मिठाई और गिफ्ट आइटम की दुकानें भी देर रात तक गुलजार रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.