विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी जनगणना 2027: 16 से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना, इन 40 सवालों के देने होंगे जवाब

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:37 AM (IST)

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना होगी, जिसमें लोग अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. 16 से 30 नवंबर तक जनगणना 2027 की स्वगणना होगी।

  2. लोग निर्धारित पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करेंगे।

  3. सीडीओ ने अधिकारियों को सही आंकड़े सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, रामपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत 16 से 30 नवंबर तक लोग स्वगणना के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

इस प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वगणना की प्रक्रिया और जनगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर्स ने अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी। वहीं मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण का आधार होते हैं।

परिवार का विवरण सही दर्ज कराना जरूरी

इसलिए प्रत्येक परिवार का विवरण सही और पूरा दर्ज होना जरूरी है। उन्होंने सभी निकायों, तहसीलों और सरकारी कार्यालयों में एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए, ताकि जनगणना से जुड़े कार्यों का समन्वय और निगरानी की जा सके।

सभी विभागों को 24 नवंबर तक स्वगणना की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। बताया गया कि जनगणना के दूसरे चरण में प्रगणक प्रत्येक व्यक्ति से 40 सवाल पूछेंगे। इनमें नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, आयु, धर्म, जाति, माता-पिता का विवरण, मातृभाषा, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता और शैक्षिक स्तर से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी।

C-341-1-MBD1021-465782

16 से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना

इसके अलावा जन्म स्थान, पिछला निवास स्थान और वर्तमान पते समेत अन्य विवरण भी दर्ज किए जाएंगे। स्वगणना के लिए 16 से 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इसमें लोग निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और सदस्यों से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

इसके बाद जनगणना की प्रक्रिया में दर्ज जानकारियों का उपयोग किया जाएगा। सीडीओ ने अधिकारियों से स्वगणना को गंभीरता से लेने और अपने विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने को कहा, ताकि निर्धारित समय में सही और पूर्ण विवरण दर्ज किया जा सके।

यह भी पढ़ें- जनगणना में देनी होगा आधार नंबर, बैंक खातों और मोबाइल फोन की जानकारी, कास्ट की डिटेल्स भी होंगी दर्ज