दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने पर मचा हड़कंप
शाहबाद ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव नथपुरा में दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशा
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 10:24 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 10:24 PM (IST)
शाहबाद : ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव नथपुरा में दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर दिया है। दोनों लोग पिछले दिनों दिल्ली से घर आए थे। दोनों लोगों का परेशानी होने पर 13 जून को सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। दोनों को घर पर ही होम क्वारंटाइन कराया था। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। गांव को सील कर दिया। दोनों लोगों को परिवार समेत जौहर अस्पताल भेजा गया है। इससे पूर्व क्षेत्र के ऊंचा गांव में दो एवं गांव रम्पुरा में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें