UP PET परीक्षा के लिए मुरादाबाद से लखनऊ तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, शाहजहांपुर और बिजनौर के बीच भी होगा संचालन
रेलवे ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पीईटी परीक्षा के लिए रेलवे का विशेष ट्रेनों का संचालन।
मुरादाबाद-लखनऊ और शाहजहांपुर-बिजनौर रूट पर चलेंगी ट्रेनें।
25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को मिलेगी सुविधा।
जागरण संवाददाता, रामपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। परीक्षा तीन दिन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवं पहली नवंबर को होनी है। प्रत्येक दिन मुरादाबाद से लखनऊ के बीच दो-दो ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि शाहजहांपुर से बिजनौर के बीच भी दो ट्रेनें चलेंगी।
पहले दिन की परीक्षा के लिए ट्रेन संख्या 04321 लखनऊ से शाम सात बजे चलेगी, जो रात 8.02 बजे बालामऊ जंक्शन पहुंचेगी। यहां दो मिनट का स्टापेज रहेगा। इसके बाद बालामऊ से चलकर 8.30 बजे हरदोई स्टेशन पहुंचेगी। यहां भी दो मिनट रुककर 8.32 बजे चलेगी और फिर 9.55 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी।
इसके बाद 10.50 बजे बरेली, 12.15 बजे रामपुर और रात 1.50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इसी दिन एक अन्य ट्रेन संख्या 04322 मुरादाबाद से अपराह्न 1.20 बजे रवाना होगी, जो 1.55 बजे रामपुर, 2.43 बजे बरेली, 3.45 बजे शाहजहांपुर, 4.35 बजे हरदोई, 5.05 बजे बालामऊ जंक्शन और 6.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इसके अलावा मुरादाबाद से ही एक अन्य ट्रेन संख्या 04324 शाम 6.55 बजे लखनऊ के लिए चलाई जाएगी, जो साढ़े सात बजे रामपुर, 8.25 बजे बरेली, 9.25 बजे शाहजहांपुर, 10.25 बजे हरदोई, 10.47 बजे बालामऊ जंक्शन और 12.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इसी तरह लखनऊ से रात में 1.35 बजे ट्रेन संख्या 04323 को मुरादाबाद के लिए चलाया जाएगा। यह ट्रेन 2.40 बजे बालामऊ, 3.05 बजे हरदोई, 4.05 बजे शाहजहांपुर, 5.35 बजे बरेली, 6.44 बजे रामपुर और सुबह आठ बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
रेलवे की ओर से शाहजहांपुर और बिजनौर के बीच भी दो ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें ट्रेन संख्या 04325 सुबह 7.10 बजे शाहजहांपुर से निकलेगी, जो 8.08 बजे बरेली, 9.25 बजे रामपुर, 10.25 बजे मुरादाबाद, 11.05 बजे अमरोहा, 12.10 बजे गजरौला, 1.10 बजे चांदपुर सिया हाल्ट, 1.38 बजे हल्दौर स्टेशन और अपराह्न दो बजे बिजनौर पहुंचेगी।
इसी तरह बिजनौर से ट्रेन संख्या 04326 शाम 6.55 बजे चलेगी, जो 7.18 बजे हल्दौर स्टेशन, 7.50 बजे चांदपुर सिया हाल्ट, 9.15 बजे गजरौला, 9.38 बजे अमरोहा, 10.45 बजे मुरादाबाद, 11.20 बजे रामपुर, 12.03 बजे बरेली और रात में 1.25 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी।
मुख्य टिकट निरीक्षक गोविंद सिंह जनी ने बताया कि सभी ट्रेनें परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियों पर चलेंगी। प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेनों का दो मिनट का स्टापेज रहेगा।
यह भी पढ़ें- UP PET परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें, स्टेशनों पर बनी हेल्प डेस्क
