UP PET परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें, स्टेशनों पर बनी हेल्प डेस्क
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 25 अक्टूबर को होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पीईटी परीक्षा के लिए विशेष बसें चलाई गईं।
बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए।
परीक्षार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की गई।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने के लिए घर से निकलने वाले अभ्यर्थियों को बसों की कमी से जूझना न पड़े, इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं।
25 अक्टूबर यानी रविवार को प्रदेश के सभी जनपदों में दो पालियों में होने वाली परीक्षा के मद्देनजर मुरादाबाद क्षेत्र के प्रत्येक डिपो से यात्रियों की संख्या और जरूरत के अनुसार विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं।
आरएम रोडवेज अम्बरीन अख्तर ने बताया कि परीक्षा के दिन बस स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। यहां से अभ्यर्थियों और यात्रियों को बसों के संचालन से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी।
बस स्टेशनों पर परीक्षार्थियों के बैठने और प्रतीक्षा करने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि उन्हें बस के इंतजार में परेशान न होना पड़े। परिवहन निगम ने बस स्टेशनों के साथ शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि बसों के संचालन और उपलब्धता की जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
बसों की जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
- मुरादाबाद बस स्टेशन: 8726005894
- कटघर बस स्टेशन: 8726005895
