शिक्षक दंपती ने प्रधानाध्यापक को पीटा, रिपोर्ट
टांडा : शिक्षक दंपती ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रजिस्टर चेक करने के नाम पर कुछ पेपर गायब कर दिए।
टांडा : शिक्षक दंपती ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रजिस्टर चेक करने के नाम पर कुछ पेपर गायब कर दिए। विरोध पर दोनों ने प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मुंडिया रसूलपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक राजीव प्रधानाध्यापक हैं। इसी विद्यालय में चेतना रानी सहायक अध्यापक है, जबकि वह पहले इसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक थीं। मुंडिया रसूलपुर के मझरा रसूलपुर में चेतना का पति जगदीश शिक्षक है। राजीव का आरोप है कि विद्यालय में उसके प्रधानाध्यापक बनने पर चेतना व उसका पति उससे रंजिश रखते हैं। उसका पति आए दिन उसके विद्यालय में आकर उसके रजिस्टर व अन्य कागजात चेक करता रहता है। कुछ कागज भी गायब कर दिए हैं। शुक्रवार को शिक्षिका व उसके पति विद्यालय पहुंचे और कागज चेक करने लगे। विरोध पर शिक्षक राजीव की पिटाई कर दी। शिक्षक की पिटाई होते देख छात्र घबरा गए और भगदड़ मच गई। राजीव ने शिक्षक चेतना रानी व उसके पति जगदीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर एनपीआरसी पीपली नायक नरेंद्र ¨सह चौहान ने बताया कि राजीव चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक इंचार्ज अध्यापक हैं। दंपती शिक्षक द्वारा साथी शिक्षक से मारपीट का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। जब शिक्षक आपस में लड़कर मान-सम्मान ही भूल गए हैं तो वे छात्रों का क्या संस्कार या संदेश देंगे।