विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rampur Assembly Bypoll के लिए नामांकन कराने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना

By Jagran NewsEdited By: Samanvay Pandey
Published: Thu, 17 Nov 2022 12:36 PM (IST)

Rampur Assembly Bypoll रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गुरुवार को पहला नामांकन हुआ। भाजपा उम्मीदवार आकाश ...और पढ़ें

Rampur Assembly Bypoll : नामांकन पर्चा दाखिल करने जाते भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना। जागरण
Rampur Assembly Bypoll : नामांकन पर्चा दाखिल करने जाते भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना। जागरण

जागरण संवाददाता, रामपुर। Rampur Assembly Bypoll : रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गुरुवार को पहला नामांकन हुआ। भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना (Akash Saxena) नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए रामपुर कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी थे।

मुख्तार अब्बास नकवी बने आकाश के प्रस्तावक

आकाश सक्सेना के भाई विकास सक्सेना और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) उनके प्रस्तावक बने। चुनाव आयोग ने नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर घोषित की है। अंतिम तारीख से एक दिन पहले भाजपा उम्मीदवार ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया। रामपुर शहर सीट पर उपचुनाव का मतदान पांच दिसंबर को होना है। अभी दो दिन पहले ही भाजपा ने आकाश सक्सेना का टिकट फाइनल किया था।

सपा ने आसिम राजा को दिया है टिकट

उधर, सपा ने भी दो दिन पहले अपना प्रत्याशी फाइनल कर दिया था। सपा ने आसिम राजा (Asim Raja) को टिकट दिया है। आसिम राजा हाल ही में रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी सपा के प्रत्याशी थे। लेकिन, उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के घनश्याम लोधी (Ghanshyam Lodhi) ने आसिम राजा को भारी मतों के अंतर से हराया था।

आजम खां से हार गए थे आकाश सक्सेना

भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना पर भाजपा ने दूसरी बार भरोसा जताया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी भाजपा ने आकाश सक्सेना को रामपुर शहर सीट से टिकट दिया था लेकिन, आजम खां (Azam Khan) से मुकाबले में वह चुनाव हार गए थे। जबकि आजम खां ने सीतापुर जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा था।

आजम खां ने विधायक बनने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें सपा को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने रामपुर लोकसभा सीट पर पहली बार कब्जा जमाया था।

सजा होने के बाद रद हुई थी आजम की विधायकी

इसके बाद भड़काऊ भाषण मामले में कोर्ट ने आजम खां को तीन साल कैद की सजा सुना दी। इसके चलते चुनाव आयोग ने उनकी विधायकी रद कर दी थी। जिसके बाद रामपुर शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी। उपचुनाव का मतदान पांच दिसंबर को होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।