तहसील में युवतियों के साथ मिले दो लेखपाल निलंबित
तहसील सदर में बुधवार रात कार में दो युवतियों के साथ मिले दोनों लेखपालों को निलंबित कर दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 11:24 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 11:24 PM (IST)
रामपुर : तहसील सदर में बुधवार रात कार में दो युवतियों के साथ मिले दोनों लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। बुधवार रात साढ़े आठ बजे लेखपाल कार में दो लड़कियों को ले जा रहे थे। उन्हें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तहसीलदार प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे। युवतियों ने लिखकर दिया कि लेखपालों ने उनके साथ कोी अभद्रता नहीं की। इसपर पुलिस बिना कार्रवाई किए लौट गई। लेकिन मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने उप जिलाधिकारी सदर प्रवीन कुमार वर्मा को विभागीय जांच सौप दी। एसडीएम ने लेखपाल विष्णु शर्मा और बिजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें