व्यापारियों ने किया सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ
शाहबाद नवीन मंडी स्थल में चल रहे छह दिवसीय विरोध-प्रदर्शन के पांचवें दिन आढ़तियों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ कराया। पंडित गिरीश चंद्र शंखधार ने विधि-विधान से यज्ञ कराया। इसके उपरांत आढ़तियों ने ईश्वर से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
शाहबाद : नवीन मंडी स्थल में चल रहे छह दिवसीय विरोध-प्रदर्शन के पांचवें दिन आढ़तियों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ कराया। पंडित गिरीश चंद्र शंखधार ने विधि-विधान के साथ यज्ञ कराया। इसके उपरांत आढ़तियों ने ईश्वर से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा की मंडी के बाहर किसी भी प्रकार का मंडी शुल्क नहीं है, तो मंडी के अंदर भी मंडी शुल्क नहीं होना चाहिए। इसके विरोध में जनपद के व्यापारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कराया गया। सरकार व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए
शीघ्र मंडी शुल्क को वापस ले। इस मौके पर मुकेश शर्मा, जरीफ अहमद, फजीलुर्रहमान, गालिब मलिक, अरीब मियां, सुनील, चंद्रपाल, फैजान मियां, नवेद मियां, रवि शंकर आदि आढ़ती मौजूद रहे।