बीएसपी के शासन में था कानून का राज : शमशुद्दीन
शाहबाद, जासं : बीएसपी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने
शाहबाद, जासं : बीएसपी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने झूठे वादे करके देश एवं प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया। वह ग्राम खरसोल में आयोजित एक दिनी कैडर कैंप में बोल रहे थे।
भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे। उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। देश एवं प्रदेश में नफरत फैलाई जा रही है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। रोजगारों को बेरोजगार किया जा रहा है। कानून व्यवस्था चौपट है, भ्रष्टाचार बड़ा है। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बाद में मुरादाबाद एवं बरेली जोन के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर डॉक्टर रणविजय ¨सह ने दोनों सेक्टरों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाला समय बसपा का है। जनता बहिन मायावती को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इस मौके पर जोन कोआर्डिनेटर डॉक्टर पूजन प्रसाद, मंडल कोआर्डिनेटर डॉक्टर योगेम्बर, सुरेंद्र ¨सह सागर, जिलाध्यक्ष रणजीत ¨सह सागर, राजेश प्रकाश सैनी, दर्पण गौतम, राजकुमार सागर, मनोज पांडे, पप्पू खां, हबीबुल रहमान, सरबन ¨सह सागर, हाजी असलम खां आदि मौजूद रहे।