नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपित को भेजा जेल
सामूहिक दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपित का पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मिलक, जासं : नाबालिग को बहला-फुसलाकर पीलीभीत ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपित का पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपित पर अपने दो साथियों के साथ नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। कोतवाली में मुख्य आरोपित समेत उसके दोनों साथियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तीन सितंबर को क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग को आरोपित सोमपाल बहला-फुसलाकर अपने साथ जिला पीलीभीत स्थित थाना बरखेडा के एक गांव ले गया। वहां पर सोमपाल और उसके साथी सत्यपाल व हरीश ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तीन दिन पूर्व शनिवार को दो आरोपी, हरीश व सत्यपाल को नगला उदई मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। मुख्य आरोपित फरार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपित सोमपाल को क्योरार मोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।