झमाझम बारिश से शहर हुआ पानी-पानी
रामपुर रविवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं तेज बारिश के कारण शहर के नाले-नालियां ओवर फ्लो हो गए। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रामपुर : रविवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं तेज बारिश के कारण शहर के नाले-नालियां ओवर फ्लो हो गए। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर में अचानक आसमान में काली घटा छा गई और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण शहर में नाले-नालियां ओवर फ्लो हो गए। सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं शहर के निचले इलाकों में बने घरों के अंदर पानी भर गया, जिसे लोगों ने बारिश कम होने पर बाल्टी और मगों से बाहर निकाला। इसके साथ ही शहर के कई मुहल्लों में सड़कें काफी जर्जर हालत हैं। उनमें जलभराव और कीचड़ पसर गई। इंडस्ट्रियल एरिया रोशन बाग कालोनी में कई गलियों में सड़कें जर्जर हालत में हैं। सड़कों पर गडढे भरने के लिए लोगों ने अपने घरों की मरम्मत से निकला हुआ मलवा डाल रखा है। ऐसे में बारिश में सड़क पर जलभराव होने से लोगों को उबड़-खाबड़ रास्तों से निकलने में काफी दिक्कत हुई। इसी तरह शिव विहार कालोनी की कई गलियों में सड़कें नहीं बनी हैं। बारिश के कारण सड़क पर जलभराव और कीचड़ पसर गई। इसी तरह विकास नगर, साईं विहार कालोनी की कई गलियों में सड़कों पर कीचड़ पसर गई। इसके अलावा कचहरी के सामने जौहर मार्ग, पुराना गंज, शुतर खाना, बेतुक रोड, मुहल्ला पांच कब्र, जेल रोड, राजद्वारा रोड, सैनी बस्ती, सिविल लाइंस में टैक्सी स्टैंड रोड, गुरुद्वारा रोड आदि स्थानों पर नाले-नालियां ओवर फ्लो हो गईं, जिससे सड़कों पर जलभरा होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। इन दिनों धान की फसल तैयार हो चुकी हैं, कुछ किसानों की फसल कटी हुई खेत में पड़ी हुई है। तेज बारिश के कारण धान की कटी हुई फसल पानी में डूब गई है। बारिश के कारण धान तैयार फसल खराब होने से किसान चितित हैं। आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष बिलाल खान ने कहा कि नगर पालिका की व्यवस्था ठीक न होने के कारण शहर में जलभराव हुआ और लोग परेशान रहे।