Move to Jagran APP

रामपुर में हो रहा देश का सबसे बड़ा चुनाव : अखिलेश

रामपुर में हो रहा देश का सबसे बड़ा चुनाव अखिलेश

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 11:25 PM (IST)
रामपुर में हो रहा देश का सबसे बड़ा चुनाव : अखिलेश
रामपुर में हो रहा देश का सबसे बड़ा चुनाव : अखिलेश

जागरण संवाददाता, रामपुर : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर का चुनाव ऐसा लग रहा है, जैसे देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। प्रदेश सरकार सारे चुनाव भूल गई है और सिर्फ रामपुर के चुनाव में लग गई है। यहां सरकार और प्रशासन आजम खां पर जुल्म ज्यादती करने में लगा है, लेकिन इससे घबराने की बात नहीं है। कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी नेता पर इतने मुकदमे लगे हों। दुनिया में बहुत कुछ बदलता रहता है। मौसम भी बदलता है, लेकिन पुलिस और प्रशासन सबसे तेज बदलता है, जो अधिकारी आज बौराए हैं, सरकार बनने पर कल यही अधिकारी सर-सर करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदान हर हाल में करना है।

loksabha election banner

सपा मुखिया शनिवार को किले के मैदान में सपा प्रत्याशी राज्यसभा सदस्य डॉ.तजीन फात्मा के समर्थन में हुई जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं। रामपुर में ही नहीं, बल्कि दूसरे जिलों में भी पुलिस बेलगाम है। झांसी में एक बेगुनाह नौजवान को एनकाउंटर में मार दिया गया। उसका कुसूर इतना था कि पुलिस जितना मांग रही थी उतना नहीं दे पा रहा था। लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई। उसकी मां कह रही है कि हम आजम खां के जमाने में और सपा सरकार में सुरक्षित थे, लेकिन योगी जी के राज में हमारे बेटे की हत्या कर दी गई है। इसे भी दूसरा रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उन्हें 2015 में धमकी दी गई थी। अगर धमकी दी गई थी तो सरकार ने ढाई साल में क्या किया। जब मुख्यमंत्री खुद कह रहे हैं कि ठोक दो तो पुलिस और गुंडे न जाने किसे-किसे ठोकने में लगे हैं। याद रखना जो किया है, उसका हिसाब-किताब जरूर देना होगा। भगवान ऊपर है और यह सरकार नहीं बचेगी। जितने भी दोषी हैं, वे भी नहीं बचेंगे।

उन्होंने कहा कि आजम खां रामपुर के नहीं, बल्कि देश के नेता हैं। पूरी पार्टी उनके साथ है। कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि कोर्ट से इंसाफ जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कल रामपुर आए थे, जाने क्या-क्या कह गए। हम उन्हे योगी नहीं मानते। गीता में योगी की परिभाषा दी गई है कि योगी कौन है। योगी वह होता है, जो दूसरों का दुख अपना समझे।

उन्होंने कहा कि रामपुर का चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। देश के लोगों की नजरें रामपुर पर लगी हैं। दुनिया देखना चाहती है कि रामपुर में क्या चल रहा है। रामपुर की जनता चुनाव में क्या कर रही है। रामपुर में दो-तीन महीने से जो हो रहा है, उसका अंजाम क्या होगा। आजम खां पर भैंस चोरी, पेड़ चोरी, बकरी चोरी के मुकदमे दर्ज हुए हैं। यह लोग हमें सरकार चलाना सिखा रहे हैं। तीन जिले रामपुर, इटावा और कन्नौज सरकार की रडार पर हैं, इनमें कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.