विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में किशोर ने मासूम के प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, गला दबाकर हत्या करने के बाद झाड़ियों में फेंका शव

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Fri, 06 Nov 2026 07:12 AM (IST)

एक 14 वर्षीय पड़ोसी किशोर ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट, दुष्कर्म और हत्या की वारदात ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

जागरण संवाददाता, रामपुर। 14 साल के किशोर ने एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची से ऐसी दरिंदगी की, जो पढ़कर-सुनकर रूह भी कांप जाए। पहले पीटकर सिर फोड़ा, फिर बेसुध कर दुष्कर्म किया। इसके बाद हैवानियत की इंतहा करते हुए मासूम के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। फिर, गला दबाकर उसकी जान ले ली। गुरुवार को मासूम का अर्द्धनग्न शव झाड़ियों में मिला। हृदयविदारक वारदात को अंजाम देने वाला मासूम का पड़ोसी ही था।

यही नहीं, वारदात के बाद घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर जाकर एक भंडारे में प्रसाद भी खाया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। तीन डाक्टरों के पैनल के पोस्टमार्टम में मासूम के प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म मिले। सैंपल की स्लाइड बनाकर जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजी गई है।

घर के बाहर से हुई लापता

पीड़ित मासूम का पिता छोले-भटूरे का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। परिवार में उसकी पत्नी के साथ एक बेटा व दो बेटियां थीं। इनमें पांच वर्ष की बेटी बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई। दोपहर बाद स्वजन को चिंता हुई। शाम तक काफी तलाशने के बावजूद वह नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाशा। आसपास तालाबों में भी उसकी खोजबीन की गई। गुरुवार दोपहर उसका शव झाड़ियों में मिला। सिर से खून बह रहा था। शरीर से कपड़े गायब थे। निजी अंग में लकड़ी डाली गई थी, इससे रक्तस्राव हो रहा था।

गले पर भी अंगुलियों के निशान पाए गए हैं। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में 14 वर्षीय किशोर बच्ची को लेकर जाता दिखा, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।