विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटे अब्दुल्ला से मिलने पहुंची तजीन फात्मा, आजम खां की रिहाई को लेकर दिया बड़ा बयान

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:49 AM (IST)

आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पति को जेल से बाहर निकालना है, चुनाव पर अभी कोई विचार नहीं।

जेल में आजम खां से मिलकर लौटती उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा

जेल में आजम खां से मिलकर लौटती उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा

HighLights

  1. तजीन फात्मा की प्राथमिकता आजम खां को जेल से बाहर निकालना।

  2. अभी चुनाव लड़ने या सोचने का कोई इरादा नहीं है।

  3. आजम खां और अब्दुल्ला दो पैन कार्ड मामले में जेल में।

जागरण संवाददाता, रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा ने कहा कि हमारी कोशिश आजम खां को जेल से बाहर निकालने की है।

अभी चुनाव के बारे में नहीं सोचा है। उन्होंने यह बयान शनिवार को जेल के बाहर मीडिया को दिया। वह जेल में बंद बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला से मिलने गई थीं। अब्दुल्ला और आजम खां दोनों दो पैन कार्ड मामले में जेल में बंद हैं।

इस मामले में आजम खां को 10 साल के कारावास की सजा हुई है, जबकि अब्दुल्ला को सात साल की सजा हुई है। आजम खां की पत्नी ने बताया कि जेल में उनकी मुलाकात सिर्फ अब्दुल्ला से हुई।

अब्दुल्ला से ही उनके पिता की तबीयत की जानकारी ली। उनके साथ अब्दुल्ला से मिलाई करने जेल में मुरादाबाद से आए सपा नेता यूसुफ मलिक और अब्दुल्ला के दोस्त सालिम भी साथ थे।

सपा नेता युसूफ मलिक ने कहा कि आगामी चुनाव तक आजम खां जेल से बाहर होंगे। उन्होंने 2027 में सपा की सरकार बनने, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने और आजम खां के मंत्री बनने का भी दावा किया।

यह भी पढ़ें- घर मंगाई सोलर लाइट, पैकेट में निकली नमक की थैली... रामपुर के युवक के साथ हुआ ऑनलाइन फ्रॉड