विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर मंगाई सोलर लाइट, पैकेट में निकली नमक की थैली... रामपुर के युवक के साथ हुआ ऑनलाइन फ्रॉड

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:37 AM (IST)

रामपुर के शाहबाद में एक युवक ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड का शिकार हो गया। उसने इमरजेंसी लाइट ऑर्डर की थी, लेकिन पार्सल में नमक की थैली निकली।

शाहबाद में इमरजेंसी लाइट का बॉक्स और उसमें निकली नमक की थैली दिखाता तारिक अली

शाहबाद में इमरजेंसी लाइट का बॉक्स और उसमें निकली नमक की थैली दिखाता तारिक अली

HighLights

  1. रामपुर के शाहबाद में ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड का मामला।

  2. युवक ने इमरजेंसी लाइट ऑर्डर की, पार्सल में नमक निकला।

  3. गलत सामान मिलने पर रिटर्न करने में भी परेशानी हो रही।

संवाद सहयोगी, रामपुर। शाहबाद में एक युवक ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड का शिकार हुआ है। इमरजेंसी लाइट ऑर्डर की थी, लेकिन जब पार्सल खोला तो इमरजेंसी लाइट के बॉक्स में नमक की थैली निकली। अब यह रिटर्न भी नहीं हो रहा है। इसकी वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है।

नगर के मुहल्ला कानूनगोयान निवासी तारिक अली उर्फ गुड्डे का दावा है कि उसने फेसबुक पर चार्जिंग लाइट का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ऑर्डर किया था। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया।

आर्डर घर पहुंचने पर पैकेट देखकर स्वजन को कुछ गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। उन्होंने पैकेट खोलने से पहले एहतियातन उसकी वीडियो बनाई। जैसे ही पैकेट खोला गया, परिवार के लोग हैरान रह गए।

बॉक्स तो लाइट का था, लेकिन उसे अनबॉक्स करने पर एक किलो नमक की थैली निकली। गलत सामान मिलने के बाद उन्होंने ऑर्डर कैंसल कराने का प्रयास किया, लेकिन ऑर्डर कैंसल नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें- रामपुर में खत्म होगा नवाबी दौर का एक और निशान; जर्जर गेटों पर चलेगा बुलडोजर, नगर पालिका ने तैयार की रिपोर्ट