विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉलेज जाते हुए छात्रा को परेशान करता था युवक, लड़की ने उठाया खौफनाक कदम...

Published: Fri, 09 Feb 2024 08:57 PM (IST)

छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर उसने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उसने युवक ...और पढ़ें

छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाने वाली छात्रा की मृत्यु
छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाने वाली छात्रा की मृत्यु

संसू, धमोरा (रामपुर) : छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाने वाली छात्रा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वह करीब एक सप्ताह से मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती थी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर स्वजन में चीख पुकार मच गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घटना जिले के थाना शहजादनगर क्षेत्र की है। यहां के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी,जिसमें कहा था कि उनकी 19 वर्षीय बेटी मिलक के डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। परीक्षा चल रही थी। 27 जनवरी को बेटी परीक्षा देने जा रही थी, उनके गांव का ही देवेंद्र रेलवे क्रासिंग पर खड़ा था।

बेटी को रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया था। आरोपित युवक ने पहले भी बेटी से छेड़छाड़ की थी, उसकी हरकतों से वह परेशान थी, लेकिन लोकलाज के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी।

इस बार हुई छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर उसने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उसने युवक की ओर से परेशान करने की जानकारी दी थी। स्वजन ने छात्रा को उपचार के लिया मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया था। गुरुवार की देर रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर ने बताया कि आरोपित युवक देवेंद्र को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।