कोषागार कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार
कोषागार कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार
रामपुर : उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर कोषागार कर्मी आंदोलन पर हैं। 11 सितंबर से उन्होंने आंदोलन इसकी शुरुआत की है। गुरुवार को दूसरे दिन भी उनका आंदोलन जारी रहा।
इस दौरान सबने एक जनवरी 1986 से कर्मचारियों को पदावनत करने के विरोध में आवाज उठाई। कर्मचारियों ने अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक हाथों पर काली पट्टी बांध कर कार्य का बहिष्कार किया। अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह बहिष्कार गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
शनिवार को इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 16 सितंबर को लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद 17 से 19 सितंबर तक कार्य का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे का कार्यक्रम प्रांतीय निर्देशों के आधार पर ही होगा।
इस अवसर पर अनूप रायजादा, ब्रजेश सक्सेना, राजवीर सिंह, शमीम अहमद, ब्रजेश सक्सेना, अनूप वर्मा, सुभाष चंद्र व पृथ्वीराज सिंह आदि रहे।