गेहूं के लिए आसमान से बरसा सोना
जागरण संवाददाता, रामपुर : गुरुवार/शुक्रवार की रात में पड़ी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बरसात उनके लिए सोना बरसने का संदेश लेकर आई है। बरसात से किसानों में खुशी छा गई है।
रामपुर : गुरुवार की रात में पड़ी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बरसात उनके लिए सोना बरसने का संदेश लेकर आई है। बरसात से किसानों में खुशी छा गई है। उनका कहना है कि इस बरसात से गेहूं में की जाने वाली ¨सचाई में लगने वाले उनके समय और पैसों दोनों की बचत होगी।
तीन दिनों से जिले में रोज बरसात हो रही है। गुरुवार को सुबह में तेज बारिश पड़ी थी। दिन में मौसम खुल गया था। हालांकि दिन भर आसमान में बादल छाए रहे थे। हवा भी तेज चलती रही, जिसके चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। रात में लगभग दस बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इससे नगर हो या गांव सब जगह सड़कें पानी और कीचड़ से लबालब हो उठीं। खेत भी पानी से भर गए।
दिन निकला तो खेतों में भरे पानी को देख कर किसानों के चेहरों पर प्रसन्नता की लकीरें खिल उठीं। रासडंडिया के राजपाल बताते हैं कि बारिश यदि ऐसे ही हुई तो गेहूं के लिए वरदान है। वहीं हुरमतनगर के नरेश भी इस बारिश को किसानों के हित में ही बताते हैं।
रात जिस तरह से बारिश ने तेजी पकड़ी थी, उससे एक बार को तो मन में डर पैदा हुआ था कि कहीं ओले न पड़ जाएं। पर भगवान की बहुत कृपा रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
-अर¨वद गंगवार, हरदासपुर बरसात से हम खुश हैं। बता नहीं सकते कि हमारा कितना फायदा हुआ है। गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। ऐसे में बरसात ने ¨सचाई पर होने वाले खर्च का बोझ कम करके किसान पर बहुत उपकार किया है।
-छोटे लाल, हलदुआ बरसात क्या हुई है, ऐसा कहिए कि गेहूं के लिए भगवान ने सोना बरसा दिया है। बस यह ही दुआ है कि आंधी वगैरह न आए। आंधी आई तो किसानों का बहुत नुकसान हो जाएगा। फसल पूरी तरह बिछ जाएगी। -दयाराम, हुरमतनगर बरसात ने किसानों को बहुत बड़ी सौगात दे दी है। हमारी ¨सचाई बच गई। बस भगवान करे कि ओले न पड़ें, क्योंकि ओले पड़े तो किसानों का बहुत नुकसान हो जाएगा। -सुंदरलाल, हरदासपुर इस बरसात से कहीं से भी फसलों को किसी प्रकार के नुकसान को कोई समाचार नहीं है। यह बरसात किसानों के लिए बहुत लाभकारी है। हां अगर कहीं ओले या आंधी जैसा कुछ हो जाता तो किसानों का बहुत नुकसान हो जाता। जिले में ऐसा कुछ न होने से किसानों का इस बरसात से फायदा ही हुआ है।
-चंद्रगुप्त सागर, जिला कृषि अधिकारी