Move to Jagran APP

सपा जिलाध्यक्ष पर बेनामी संपत्ति कब्जाने की डीएम से शिकायत

सपा जिलाध्यक्ष पर बेनामी संपत्ति कब्जाने की डीएम से शिकायत

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 11:43 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 11:43 PM (IST)
सपा जिलाध्यक्ष पर बेनामी संपत्ति कब्जाने की डीएम से शिकायत
सपा जिलाध्यक्ष पर बेनामी संपत्ति कब्जाने की डीएम से शिकायत

रामपुर : सपा सांसद आजम खां के बाद अब पार्टी जिलाध्यक्ष पर करोड़ों की बेनामी संपत्ति कब्जाने का आरोप लगा है। इस मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की है। सपा जिलाध्यक्ष को भू-माफिया घोषित कर संपत्ति को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह शिकायत बिलासपुर तहसील के पनवड़िया गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र मोहन स्वरूप ने की है। जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि पनवड़िया में कुछ जमीन सरकारी अभिलेखों में ओमकार पुत्र विशम्भर के नाम से दर्ज है। हकीकत में इस नाम का कोई व्यक्ति गांव में नहीं है और न ही उसका कोई उत्तराधिकारी है। यह बेनामी संपत्ति है, जिसे सपा जिलाध्यक्ष ने सरकारी अभिलेखों में ओमकार के नाम से दर्ज कराकर कब्जा कर रखा है। इस जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। हल्का लेखपाल भी राजनीतिक प्रभाव के चलते इसे नजर अंदाज किए हुए है। इसी तरह पनवड़िया गांव में सपा जिलाध्यक्ष ने एक और बेनामी संपत्ति को सरकारी अभिलेखों में अनिल कुमार पुत्र सुंदर लाल के नाम से दर्ज करा रखा है। इस पर भी उनका ही कब्जा है। इस नाम का भी कोई व्यक्ति गांव में नहीं है। उन्होंने जमीनों के दोनों मामलों की जांच कराकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने, भूमि को राज्य सरकार में दर्ज कराने और सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ भू-माफिया की कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.