रास्ते में ईंटें उतारने के विवाद में चले लाठी-डंडे
दोनो पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 05:14 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 05:14 PM (IST)
स्वार, जासं: रास्ते में ईंटे रखने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जम कर लाठी डंडे और लात घूंसे चले। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मसवासी के मुहल्ला चाऊपुरा निवासी स्वराज सिंह अपने घर के सामने रास्ते में ईंटे उतार रहा था। जिसका पड़ोसी राजेंद्र ने विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते लाठी डंडे भी चलने लगे। इसमें एक पक्ष के स्वराज सिंह, जगवती व छाया तथा दूसरे पक्ष के संजू, सुरेश व विकास घायल हो गए। सबको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। दोनो पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें