Move to Jagran APP

बहनों ने भाइयों का तिलक कर की दीर्घायु की कामना

बिलासपुर : तहसील क्षेत्र में भैया दूज का पर्व श्रद्धापूर्ण एवं हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाने को लेक

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:35 PM (IST)
बहनों ने भाइयों का तिलक कर की दीर्घायु की कामना
बहनों ने भाइयों का तिलक कर की दीर्घायु की कामना

बिलासपुर : तहसील क्षेत्र में भैया दूज का पर्व श्रद्धापूर्ण एवं हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर दीर्घायु की कामना की। उधर भाइयों द्वारा बहनों को नकदी एवं उपहार भेंट किए। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को भैयादूज पर्व पर सवेरे से बहनों द्वारा भाइयों के माथे पर तिलक करने का क्रम रात तक जारी रहा। इस दौरान दूर-दराज से बहनें यहां पर पहुंची। यहां की बहनों ने बाहर जाकर भाइयों के माथे पर तिलक कर दीर्घायु की कामना की। भाइयों द्वारा बहनों को उपहार एवं नकदी भेंट की। भैया दूज पर्व के दौरान रोडवेज की बसों में भीड़ रहने के साथ ही डग्गामार वाहन चालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किए जाने के अलावा यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

स्वार : दीपावली और गोवर्धन पूजा के बाद शुक्रवार को भैयादूज का दिन आया। बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं और उनका तिलक कर दीर्घायु की कामना की। उन्हें गोला एवं मिठाई खिलाई। भाइयों ने उन्हें उपहार दिए और रक्षा का वचन देते हुए सदैव प्रसन्नचित रहने का आशीर्वाद दिया। भैयादूज के चलते बसों में भीड़ रही और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा।

सैफनी : भैयादूज पर बहनें मिष्ठान और नारियल लेकर भाइयों के घर पहुंचीं। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को मिठाई और उपहार भेंट किए। वहीं मिष्ठान और फलों की दुकानों पर खरीद-फरोख्त की गई।

दढि़याल : ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को भैयादूज के चलते काफी चहल-पहल रही। बसें भी सवारियों से खचाखच भरी दिखाई दीं। मुख्यमार्गों पर भीड़भाड़ के चलते चौकी पुलिस भी अलर्ट रही। पुलिस मुख्यमार्गों पर गस्त करती दिखाई दी। ग्रामीण इलाकों में बहनों ने भाइयों का तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। चौकी प्रभारी रविन्द्र ¨सह का कहना है कि त्योहार के चलते मनमानी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.