महिलाओं को बांटा श्रृंगार का सामान
महिलाओं को बांटा श्रृंगार का सामान
जागरण संवाददता, रामपुर : मिस्टन गंज अग्रवाल धर्मशाला स्थित मंदिर में बुधवार को यज्ञ हुआ इसके बाद महिलाओं को श्रृंगार का सामान बांटा गया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान किया।
दुर्गा देवी ज्वाला जी शक्ति दरबार के महंत पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने सुबह विधि-विधान के साथ पूजन कर यज्ञ किया, जिसमें विश्व कल्याण की भावना के साथ लोगों ने आहुतियां दीं। ढोलक-बाजे के साथ महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान किया। इस दौरान भक्तों ने माता के जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान महिलाओं को सुख-शांति की कामना के साथ श्रृंगार का सामान चुन्नी, चूड़ी, बिन्दी, मेंहदी, सिदूर, काजल, लाली आदि प्रसाद के रूप में दिया गया। शक्ति दरबार के महंत ने श्रृंगार का सामान देते हुए महिलाओं को इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि इससे आदि शक्ति ज्वाला जी की कृपा ²ष्टि आप सभी के पूरे परिवार पर बनी रहेगी। इससे कष्ट दूर होते हैं। इस मौके पर गोमती देवी मिश्रा, सुधा मिश्रा, राधा चंद्रा, उमा खन्ना, रजनी गुप्ता, शिवांगी, मीना, मृदुला गुप्ता, मोनिका आदि मौजूद रहीं।