Move to Jagran APP

रामनवमी पर निकाली शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

बिलासपुर : रामनवमी के उपलक्ष्य में श्री दुर्गा माता जी ज्योति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा क

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Mar 2018 10:16 PM (IST)Updated: Sun, 25 Mar 2018 10:16 PM (IST)
रामनवमी पर निकाली शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

बिलासपुर : रामनवमी के उपलक्ष्य में श्री दुर्गा माता जी ज्योति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

loksabha election banner

नवरात्र पर्व के समापन एवं रामनवमी के उपलक्ष्य में नगर के मुहल्ला डाम कालोनी स्थित मां दुर्गा भवानी पंचायती राज मंदिर से रविवार को सवेरे मां दुर्गा जी ज्योति की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे युवक धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। बैंडबाजे के कलाकार धार्मिक धुने बजाते चल रहे थे। दूसरी ओर सजाई गई पालकी में दुर्गा माता की प्रतिमा के साथ ही मां दुर्गा जी की ज्योति विराजमान थी। पालकी को श्रृद्धालु पैदल मार्ग से कंधों पर उठाकर चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवक धार्मिक भजनों पर नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा यहां से प्रारम्भ होकर सब्जी मंडी, पुरानी तहसील मार्ग, सिनेमा रोड, मुहल्ला साहूकारा, रामलीला मैदान, कायस्तान से होकर काली माता मंदिर पर पहुंची। मुहल्ला पंजाबी कालोनी, कैनाल रोड, मुख्य चौराहा से होकर रामपुर रोड स्थित शिव मंदिर पर पहुंची। यहां पर प्रसाद वितरण किया गया। उधर शोभायात्रा यहां से शुरू होकर पोस्ट आफिस रोड, शिव बाग मण्डी, माटखेडा रोड, सोमवार की बाजार, मुख्य चौराहा से डाम कालोनी स्थित शिव शीतला माता मंदिर पर पहुंची। भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। यहां से पुन: मंदिर परिसर पर पहुंचकर समाप्त हुई। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। रात को मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। इससे पहले महंत रविराज स्वरूप भटनागर ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। राकेश मदान, त्रिलोक चन्द्र चावला, महेंद्र सागर, विजय कुमार, अमित शर्मा, रोहित मल्होत्रा, प्रदीप रस्तोगी, रोशन लाल, राजीव अग्रवाल, सुनील कुमार, मनोज भटनागर, अजय कश्यप शामिल रहे। उधर नगर के विभिन्न मंदिरों में अष्टम माता महागौरी एवं नवम माता सिद्धिदात्री की आराधना की गई। महिलाओं ने दोपहर में मां के छंद गाकर मातारानी का गुणगान किया। अपने-अपने घरों में सवेरे से ही कन्याओं का भोजन कराकर पूजा-अर्चना की। भोट स्थित प्राचीन मां दुर्गा दरबार मंदिर में रामनवमी के उपलक्ष्य में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। गांव थूनापुर स्थित श्री बालाजी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवान गणेश जी, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, मां काली, मां सरस्वती, शिव परिवार आदि देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रही। गोसेवा आयोग के पूर्व सदस्य अनिल वशिष्ट ने विधिवत फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। पंडित विरेंद्र शर्मा, नंदराम, महेश भगत, रमेश कश्यप, प्रेमपाल, दीवान ¨सह, धर्मपाल, राजपाल, चेतराम, धर्मेंद्र ¨सह मौजूद रहे।

मिलक में निकली श्रीराम बारात

मिलक : रविवार को रामनवमी पर श्रीराम बारात निकाली गई। सुबह दस बजे नगर के होली चौक स्थित श्रीमनोकामना दुर्गा मंदिर प्रागंण से शुरू हुई। विभिन्न गलियों से होकर मैन मार्केट, हाईवे, पटवाई मार्ग, वाल्मीकि बस्ती से होती हुई मंदिर पर समाप्त हुई। भक्त बैंडबाजों की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। बारात के मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दर्जा राज्यमंत्री मंजू दिलेर, भारत ¨सह यादव, रवि शर्मा, जितेंद्र यादव, उपेंद्र मिश्रा, मुकेश पटेल, ¨प्रस गुप्ता शामिल रहे। शाहबाद में महाआरती

शाहबाद : श्रीराम नवमी के अवसर पर नगर में विश्व ¨हदू परिसद की ओर से मंदिरों में महाआरती, यज्ञ एवं सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष पंडित वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि नगर के मुहल्ला नालापर, खटपुर, अफगानान, कानून गोयान, मनोकामना मंदिर, समेत समस्त मंदिरों पर महाआरती का आयोजन किया गया। भागीरथ बरनवाल, कन्हैया लाल शर्मा, हरपाल, दीपक, रामगोपाल, दीपक, रामगोपाल, वीर समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

मसवासी : रविवार को भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरुप महागौरी को नमन करते हुए माता के रुप-स्वरुप नौ देवियों को अपने घरों पर बुलाकर उन्हें भोजन कराते हुए अपना उपवास खोला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.