भाजपा से किसी भी हाल में गठबंधन नहीं करेगा सेक्युलर मोर्चा : फरहत
जागरण संवाददाता, रामपुर : समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के बरेली मंडल के प्रभारी फरहत हसन खां
जागरण संवाददाता, रामपुर : समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के बरेली मंडल के प्रभारी फरहत हसन खां उर्फ फरहत मियां ने कहा कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा किसी भी हाल में भाजपा से गठबंधन नहीं कर सकता, क्योंकि मोर्चे की नींव ही धर्म निरपेक्षता पर टिकी है।
फरहत मियां ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी अपने उसूलों से भटक गई है, जिस नेता ने उसे बनाया, अब उसी को अपमानित किया जा रहा है। मुलायम ¨सह यादव और बुजुर्गों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है, इसीलिए सेकुलर मोर्चा बनाया गया। इस मोर्चे में सभी को सम्मान दिया जा रहा है। युवा बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा के संस्थापक शिवपाल ¨सह यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार में ¨सचाई और लोक निर्माण विभाग के मंत्री रहते बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए। रामपुर में भी सड़कों, डैम, नहरों, गेस्ट हाउस के लिए करीब 20 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए। उन्होंने कहा कि हमारी छोटे-छोटे 40 दलों व संगठनों से बात चल रही है। सब मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में बड़ी ताकत के रूप में मोर्चा उभरेगा। उन्होंने कहा कि शिवपाल ¨सह यादव की जान को खतरा समझते हुए सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाई है। सुरक्षा बढ़ी है तो उन्हें आवास भी बड़ा दिया गया है। प्रदेश में अब मंदिर-मस्जिद की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति होगी।