आजम ने दलितों की जमीन पर बनाई यूनिवर्सिटी: साध्वी
रामपुर : उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान ने कहा कि पूर्व
रामपुर : उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान ने कहा कि पूर्व मंत्री आजम खां ने दलितों की जमीन पर अपनी जौहर यूनिवर्सिटी बनवाई है।
शनिवार को वह रजा टेक्सटाइल्स वाल्मीकि बस्ती पहुंची और बस्ती के लोगों से मिलीं। लोगों की पीड़ा देखकर साध्वी भावुक हो गईं। वाल्मीकि समाज के लोगो ने उन्हें एक पत्र भी दिया। उसके बाद मलिन बस्ती के लोगों से उनकी समस्या को लेकर बात की। यहां से भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कल्पना सहायक के घर पहुंची। वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व मंत्री आजम खां रामपुर का नाम बदलने की बात करते हैं जबकि इस शहर का नाम तो स्वयं भगवान श्रीराम पर है। अगर यह नाम उनके नाम पर होता तो बदलवा देते। आ•ाम खां ने दलितों की जमीन पर कब्जा कर अपनी यूनिवर्सिटी खड़ी की है। सरकार की योजनाओं को अधिकारी दलितों तक सही से नहीं पहुंचा रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और आयोग से की जाएगी। इस मौके पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक आकाश कुमार सक्सेना हनी, राज सक्सेना, अमरनाथ वाल्मीकि, इमरान खान, रवि पाठक, अंकित ¨सह, चुनमुन सागर, अमन माली,रमेश सक्सेना, विकास सक्सेना, जावित्री सहायक, भावना ¨सह, नीता सक्सेना, डोली सक्सेना, राजीव ¨सह, अनुराग शर्मा, फहीम खां आदि मौजूद थे।