विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर पहुंचे महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया मैसेज

Published: Thu, 10 Sep 2026 01:16 AM (IST)

महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज को रामपुर में छठी महोत्सव के दौरान एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर जान से मारने की ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी।

  2. धमकी भरा ऑडियो मैसेज पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर आया।

  3. रामपुर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, रामपुर। छठी महोत्सव में शामिल होने मथुरा से रामपुर पहुंचे सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। महामंडलेश्वर के वाट्सएप पर पाकिस्तान के नंबर से आए आडियो मैसेज में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। जानकारी मिलने पर आयोजकों ने पुलिस को सूचना दी।

इस पर सिविल लाइंस थाने से उनकी सुरक्षा में पुलिस बल तैनात कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजकों की ओर से सूचना दी गई थी, अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। कार्यक्रम स्थल पर पहले से भी पुलिस तैनात है।

यह भी पढ़ें- ईडी के रडार पर अब्दुल्ला आजम: गांधी समाधि के पास 10 हजार गज की करोड़ों की जमीन पर गहराया संकट