Move to Jagran APP

रथयात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

रामपुर : पुराना गंज हरिहर मंडल के तत्वावधान में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर 72वीं रथया

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 12:25 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 12:25 AM (IST)
रथयात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
रथयात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

रामपुर : पुराना गंज हरिहर मंडल के तत्वावधान में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर 72वीं रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।

loksabha election banner

भाजपा नेता सूर्य प्रकाश पाल ने रथ यात्रा का फीता काटकर उदघाटन किया। रथयात्रा नगर के मुख्य मार्गों किला, बर्तन बाजार, सर्राफा बाजार होते हुए गांधी समाधि से होती हुई वापसी मिस्टन गंज, चंपा कुंवरि धर्मशाला, सताई का कुआं, पुराना गंज हरिहर मंडल पर जाकर संपन्न हुई। इसमें सबसे आगे 10 ढोल, हरिहर मंडल का बैनर, ऊंट, दुर्गा मां, भगवान शंकर, झूले पर भगवान कृष्ण, राधा-कृष्ण, लव-कुश, राधा-कृष्ण, नौका विहार, लठमार होली, हरिहर बाबा की झांकी, भक्त मंडल खाटू श्याम जी, महाकालेश्वर, नाव पर राम-लक्ष्मण सीता आदि झांकी शामिल थीं। रथ यात्रा का मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। रथ यात्रा से पूर्व पंडित मनोज शर्मा, अंकुर शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजन कराया। इस मौके पर अवतार कृष्ण अग्रवाल, अनिल वशिष्ठ, सुनील कुमार अग्रवाल, विजय गुप्ता, राजू भैया, अश्वनी त्यागी, रामचरण देवल, वेद प्रकाश देवल, विवेक रूहेला, ¨रकू ठाकुर, प्रमोद कुमार गुप्ता, ओंकार गुप्ता, राजीव खंडेलवाल, मनोज अग्रवाल, निर्मल गुप्ता, शोभित अग्रवाल, र¨वदर गुप्ता, रामअवतार पाल, पिन्नू गुप्ता, सुरेश बाबू प्रजापति आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.