Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rampur News: पहले छेड़छाड़, फिर दुष्कर्म; छह माह की गर्भवती होने पर किशोरी ने ट्रेन से कटकर जान दी

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 08:44 AM (IST)

    एक साल से कक्षा सात की छात्रा को युवक परेशान कर रहा था। राह चलते उससे छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और समझौता करा दिया। इससे उसकी हरकतें और बढ़ गईं। रामपुर में परेशान किशोरी ने स्कूल जाना भी छोड़ था। दबंग ने शादी का झांसा देकर बनाए थे शारीरिक संबंध इसके बाद शादी से इनकार कर दिया था।

    Hero Image
    Rampur News: खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। गांव के दबंग से परेशान किशोरी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पहले राह चलते उसके संग छेड़छाड़ हुई। स्वजन पुलिस के पास गए तो समझौता करा दिया। परेशान होकर किशोरी ने पढ़ाई ही छोड़ दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुस्साहसी आरोपित इसके बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद छह माह की गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

    एक साल से परेशान कर रहा था युवक

    कक्षा सात की छात्रा के स्वजन ने बताया कि करीब एक साल से गांव का युवक उसे परेशान करता था। इसकी जानकारी होने पर आरोपित को समझाया भी। इसके बाद नहीं माना तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसे थाने बुलाकर कार्रवाई करने के बजाय समझौता करा दिया। कुछ दिन बाद वह फिर से परेशान करने लगा। इससे परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया।

    शादी का झांसा देकर घर से ले गया युवक

    स्वजन सब कुछ जानते हुए भी यह सोचकर शांत बैठ गए कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। दबंग उन्हें गांव में रहने भी नहीं देंगे। करीब छह माह पहले एक दिन स्वजन अन्यत्र गए थे। उसी दौरान शादी का झांसा देकर दबंग किशोरी को अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: यूपी में आज गोरखपुर, बाराबंकी-मेरठ सहित कई जिलों में झमाझम बरसात, देखिए मौसम का ताजा अपडेट

    ये भी पढ़ेंः UP News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में घाेटाला; सुल्तानपुर में तीन बच्चों की मां ने उठाया योजना का लाभ

    वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाए संबंध

    वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उसके साथ अक्सर संबंध बनाने लगा। छह माह की गर्भवती होने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। शनिवार की रात पिता गांव में एक धार्मिक आयोजन में गए थे। घर में किशोरी की मां और एक भाई था। मौका पाकर किशोरी घर से चली गई और रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। 

    comedy show banner