अजीमनगर में बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
रामपुर : जिले में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। अब फिर एक बालिका से छेड़छाड़ की घटना साम
रामपुर : जिले में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। अब फिर एक बालिका से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है, जिसमें पड़ोस के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली एक महिला बुधवार को अपने पति के साथ खेत पर गई थी। घर पर उसकी 12 साल की बेटी अकेली थी। आरोप है कि अपराह्न साढ़े तीन बजे पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया। बालिका को अकेली पाकर उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। उसे खींचकर अपने घर में ले जाने का प्रयास करने लगा। बालिका ने शोर मचा दिया। इसी दौरान महिला के जेठ वहां आ गए। उन्हें देख युवक सकपका गया और बालिका को छोड़कर फरार हो गया। बालिका ने शाम को खेत से वापस लौटने पर मां को घटना की जानकारी दी। इस पर महिला बेटी को लेकर थाने पहुंच गई। घटना की तहरीर दी। अजीमनगर थाना प्रभारी कुलदीप ¨सह ने बताया कि पीड़िता अनुसूचित जाति की है। उसकी मां की ओर से मिली तहरीर पर आरोपित मनीश के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, पोक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। आरोपित और उसका परिवार घर बंद कर फरार हो गए हैं। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।