विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: CEC ज्ञानेश कुमार के पोस्टर पर पोती कालिख, बर्खास्तगी की उठाई मांग

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:36 PM (IST)

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उनके पोस्टर पर ...और पढ़ें

CEC ज्ञानेश कुमार के पोस्टर पर युवा कांग्रेस के नेताओं ने पोती कालिख।

CEC ज्ञानेश कुमार के पोस्टर पर युवा कांग्रेस के नेताओं ने पोती कालिख।

HighLights

  1. युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

  2. कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध जताया।

  3. बर्खास्तगी और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

जागरण संवाददाता, रामपुर। युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध जताया।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और लोकतंत्र की संवैधानिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

रविवार की दोपहर पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बिलासपुर रोड स्थित जौहर अस्पताल के समीप एकत्र हुए। उसके बाद नानकार तक मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरिफ अल्वी ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है।

आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने निष्पक्षता की सीमाएं पार कर दी हैं और जनता के मताधिकार के साथ खिलवाड़ किया गया है। कहा कि जब तक चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष नहीं होंगी, तब तक देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ भी नारेबाजी की।

इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अल्तमश अली खां, जिला प्रवक्ता ताहिर अंजुम, प्रदेश सचिव मणि कपूर, शहर अध्यक्ष यासिर खां, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुसर्रत अली खां, जिला महासचिव अजीमुद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद फाजिल, मोमिन खां, रूमान खां, कामिल अहमद, लुकमानुद्दीन, जुबैर अली, मोहम्मद तालिब, जमाल खां, शाहवेज अली, अखलाकउद्दीन, साकिब हसन, अरसलन खां, उबेदुद्दीन, बिलाल अल्वी, शाहनवाज, जीशान रजा खां और उस्मान अल्वी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कानपुर नगर निगम में बड़ी धांधली, वसूली के लिए बना पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन, कमीशन दिए बिना नहीं होता ये काम