विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां के नाम पर राशन दुकान चला रहे थे सपा सभासद, जिला पूर्ति अधिकारी का बड़ा एक्शन, निरस्त

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:01 PM (IST)

जिला पूर्ति अधिकारी ने रामपुर में सपा सभासद मुराद कलीम की मां के नाम पर चल रही राशन की दुकान ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. जिला पूर्ति अधिकारी ने अनियमितताओं में निलंबित चल रही दो दुकानों को किया निरस्त

जागरण संवाददाता, रामपुर। पूर्ति विभाग ने अनियमितताओं में निलंबित चल रही दो दुकानों को निरस्त कर दिया है। इनमें सपा सभासद मुराद कलीम की दुकान भी शामिल है, जो उनकी मां के नाम पर थी। टीम को धमकाने वाले डीलर सैयद आफताब अली की दुकान को भी निरस्त किया है। मोहम्मद रशीद खां की दुकान को बहाल किया है।

शहर के मुहल्ला घेर इनायत खां निवासी सभासद मुराद कलीम की राशन की दुकान पर दो माह पहले पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा था। यह उनकी मां रफत जहां के नाम पर है।

टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में दुकान पर स्टाक बोर्ड पर खाद्यान्न की मात्रा अंकित नहीं होने, स्टाक रजिस्टर नियमानुसार क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से सत्यापित न कराने, विक्रेता द्वारा वितरण प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने, दुकान में 54 किलो गेहूं अधिक एवं 27 किलो चावल कम पाए जाने की बात कही थी।

रिपोर्ट के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी ने दुकान को निलंबित कर दिया था और दुकानदार से स्पष्टीकरण तलब किया था।

जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि नियमानुसार यदि किसी नगरीय क्षेत्र का उचित दर विक्रेता या उसके परिवार का सदस्य सभासद या अध्यक्ष का चुनाव जीत जाता है तो उसके अथवा परिवार के सदस्य के नाम चल रही उचित दर दुकान का अनुबंध उसे तत्काल समर्पित करना होता है।

यहां उचित दर विक्रेता रफत जहां के बेटे मुराद कलीम सभासद का चुनाव जीतने के बाद भी दुकान के संचालन में सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे।

बजरिया मुल्ला जरीफ के राशन विक्रेता सैयद आफताब अली की दुकान पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी किशोर कुमार और पूर्ति निरीक्षक नगर फरहीन जहां ने 13 जुलाई को निरीक्षण किया था।

विक्रेता ने टीम को धमकाया था। टीम की जांच रिपोर्ट पर दुकान को निलंबित कर दिया था। खाद्यान्न का मिलान करने पर 86 किलोग्राम गेहूं अधिक मिला, जबकि चावल की मात्रा 1.309 क्विंटल अधिक पाई गई थी।

यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी में काले धन की जांच तेज: चार साल में में तीसरी बार ईडी ने रामपुर में मारा छापा, ट्रस्ट का पंजीकरण रद