विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर हाईवे पर भीषण हादसा: जयपुर से लौट रहे बरेली पुलिस के वज्र वाहन में टक्कर, आरक्षी अशोक की मौत; चालक फरार

Published: Sat, 12 Sep 2026 05:30 PM (IST)

रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे में बरेली पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी अशोक की मौत हो ...और पढ़ें

हादसे में क्षतिग्रस्त वज्र वाहन और इनसेट में मृतक सिपाही अशोक का फाइल फोटो

हादसे में क्षतिग्रस्त वज्र वाहन और इनसेट में मृतक सिपाही अशोक का फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, रामपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुए हादसे में बरेली पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी की मौत हो गई। आरक्षी वज्र वाहन लेकर जयपुर किसी मुलजिम को जेल में दाखिल करने गया था।

वहां से वापस लौटते समय धमोरा के पास झुनइया पुल पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर शहजादनगर थाना पुलिस पहुंच गई।

वज्र वाहन में फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया, जहां आरक्षी अशोक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक आरक्षी मूल रूप से बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के मऊ गांव के हैं। वह वज्र वाहन चला रहे थे, जबकि उनके साथ पुलिस लाइन बरेली में तैनात मुख्य आरक्षी आरती भी थीं। उन्हें मामूली चोट आई है।

यह भी पढ़ें- रामपुर में खत्म होगा नवाबी दौर का एक और निशान; जर्जर गेटों पर चलेगा बुलडोजर, नगर पालिका ने तैयार की रिपोर्ट