Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर दुष्कर्म मामले पर सियासत तेज, राहुल-प्रियंका ने यूपी सरकार को घेरा; दरिंदगी के बाद गांव में तनाव

    Rampur Rape Case रामपुर में एक दलित बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि दलित बेटी के साथ हुई दरिंदगी और क्रूरता बेहद शर्मनाक और झकझोरने वाली है। प्रियंका गांधी ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 17 Apr 2025 10:19 PM (IST)
    Hero Image
    सैफनी में दुष्कर्म की घटना स्थल का जायजा लेते डीआईजी मुनिराज। जागरण

    जागरण संवाददाता, रामपुर। मूक दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। घटना को लेकर कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार को घेरा है। एक्स पर उन्होंने लिखा कि दलित बेटी के साथ हुई दरिंदगी और क्रूरता बेहद शर्मनाक और झकझोरने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में लगातार ऐसे अपराध साफ तौर पर साबित करते हैं कि भाजपा सरकार में दलित और बेटियां असुरक्षित हैं। भाजपा की महिला और दलित विरोधी मानसिकता का ही नतीजा है कि अपराधी कानून व्यवस्था से बेखौफ हैं और पीड़ित लाचार।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

    राहुल गांधी की बहन व कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं, गांव जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रामपुर में ही रोक लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने एसपी विद्यासागर मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    सैफनी क्षेत्र में 15 अप्रैल को दलित बेटी का साथ दरिंदगी की गई। रातभर खोजने के बाद स्वजन को अगले दिन बेटी खेत में बेहोशी की अवस्था में निर्वस्त्र मिली। मामले में पुलिस ने 24 वर्षीय दान सिंह यादव को गिरफ्तार किया। गंभीर हालत में उसे मेरठ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गांव में पुलिस फोर्स तैनात

    मेडिकल कालेज के प्रचार्य डा. आरसी गुप्ता ने बताया कि बच्ची का गायनी विभाग में उपचार चल रहा है। अभी वह खतरे से बाहर है। उसके शरीर पर कई चोट के निशान हैं। बच्ची होश में है। अभी उसे दो से तीन दिन तक भर्ती रखना पड़ेगा। गांव में करीब छह सौ आबादी अनुसूचित जाति की है, जबकि चार सौ के आसपास यादव हैं। आरोपित दान सिंह के यादव होने के कारण गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।

    गुरुवार को डीआइजी मुनिराज जी ने गांव की स्थिति का जायजा लेने के बाद बताया कि मुकदमें में जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। आरोपित को सजा दिलाने को पुलिस प्रभावी पैरवी करेगी।

    इसे भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट सिगरेट से दागा, 17 जगह दांतों से नोंचा और चेहरे पर कई वार..., रामपुर में नाबालिग से दरिंदगी