विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्राइवेट पार्ट सिगरेट से दागा, 17 जगह दांतों से नोंचा और चेहरे पर कई वार..., रामपुर में नाबालिग से दरिंदगी

Published: Wed, 16 Apr 2025 10:58 PM (IST)

Rampur Rape Case रामपुर में एक 10 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची के साथ हैवानियत की गई। आरोपी ने उसके शरीर पर ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. रामपुर से गायब बच्ची बुधवार को बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र मिली
  2. दांतों से नोचा शरीर, प्राइवेट पार्ट सिगरेट से दागा
  3. कपड़े थे लहूलुहान, देर रात मुठभेड़ में गांव का ही आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रामपुर। 10 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची के साथ जो बीती, उसके आगे दरिंदगी और हैवानियत जैसे शब्द छोटे हैं। कुत्सित मानसिकता का परिचय देकर आरोपित ने उसके शरीर पर 17 स्थानों पर दांतों से बुरी तरह काटा। प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा। जलती सिगरेट भी डाल दी। चेहरे पर घूसे से वार कर लहूलुहान कर दिया।

मंगलवार शाम से लापता बच्ची बुधवार सुबह खेत में बेहोश मिली। निर्वस्त्र देखकर हर कोई सिहर उठा। उसके लहूलुहान कपड़े पास ही पड़े थे। रामपुर में हालत में सुधार न होने पर उसे मुरादाबाद लाया गया है। वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया है। किसान की बच्ची मूक-बधिर और मानसिक कमजोर भी है।

पिता ने लाउस्पीकर से कराया गुम होने का एलान

पिता के अनुसार, बेटी अक्सर घर से चली जाती थी, लेकिन, देर शाम तक लौट आती थी। मंगलवार शाम छह बजे वह घर से निकली थी। देर रात तक नहीं लौटी तो चिंता हुई। उन्होंने गांव में उसे तलाशा। लाउडस्पीकर से उसके गुम होने का एलान कराया।

खेत में बेहोश मिली पीड़िता

बुधवार सुबह ग्रामीणों को वह खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। माना जा रहा है कि दरिंदे से बचने का उसने संघर्ष भी किया। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल का जायजा लिया।

मिलक की चिकित्साधिकारी अंजू सिंह ने बताया कि बच्ची को दूसरे कपड़े पहनाकर अस्पताल लाया गया है। उसके शरीर पर निशान और मुंह पर हमले के निशान होने की भी पुष्टि हुई है।

मुठभेड़ में आरोपित गिरफ्तार

एसपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चार टीमें घटना के राजफाश में जुटी हैं। देर रात पुलिस ने गांव के ही रामसिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: 'इंटिमेट रिलेशनशिप विफल होने पर किया जा रहा कानून का दुरुपयोग', इलाहाबाद HC ने दुष्कर्म के मामले में दी सशर्त जमानत