यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CRPF को मिल सकती है जौहर यूनिवर्सिटी से खाली कराई शत्रु संपत्ति; 13.985 हेक्टेयर भूमि पर फैसला लेगा गृह मंत्रालय
वर्ष 2005 में यूपी सरकार ने आजम के मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को 400 एकड़ जमीन की मंजूरी दी ...और पढ़ें

HighLights
- रामपुर में पहले से है ग्रुप सेंटर, जिला प्रशासन ने लगवाए हैं पिलर
- जिम के भवन में विक्टोरिया बग्गी भी मिली
जागरण संवाददाता, रामपुर। Jauhar University: सपा महासचिव आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी के कब्जे से 13.985 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति भूमि को मुक्त करा लिया गया है। इसके चारों ओर पिलर लगवाए गए हैं। संभावना है, भूमि सीआरपीएफ को सौंपी जा सकती है। रामपुर में सीआरपीएफ का ग्रुप सेंटर है। हालांकि, भूमि के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को अंतिम निर्णय करना है।
जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर दो भवन भी बनवाए गए थे। प्रशासन ने इन्हें कब्जा मुक्त करा दिया है। एक भवन में जिम बनाया गया, जबकि दूसरे में यूनिवर्सिटी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का आवास था।
पहले इस आवास में आजम खां के करीबी सेवानिवृत्त सीओ सिटी आले हसन खां रहते थे। वह सेवानिवृत्ति के बाद मुख्य सुरक्षा अधिकारी बन गए थे। आजम खां के साथ उनके खिलाफ भी 56 मुकदमे दर्ज हुए। जमीन कब्जाने के आरोप में भी वह आरोपित हैं। वर्तमान में जेल में हैं।
ये भी पढ़ेंः Double Murder: शाहजहांपुर में बाप-बेटी की गोली मारकर हत्या, बड़े भाई ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
ये भी पढ़ेंः Kanwar Yatra: दिल्ली-दून हाईवे के बागपत फ्लाईओवर पर हाईटेंशन लाइन से टकराई 35 फीट ऊंची कांवड़, कई कांवड़िया झुलसे
जमीन के चारों तरफ पिलर लगेंगे
डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि शत्रु संपत्ति विभाग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को जमीन के चारों ओर पिलर लगाने के आदेश दिए थे। काम पूरा हो गया है। भारतीय शत्रु संपत्ति केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए अब गृह मंत्रालय ही इसपर अंतिम फैसला लेगा।
विक्टोरिया बग्गी भी मिली
जिम के भवन में विक्टोरिया बग्गी भी मिली है। उसे सोमवार को कब्जे में ले लिया गया। यह बग्गी लंदन से मंगाई गई थी। 22 नवंबर, 2014 को सपा संस्थापक मुलायम सिंह का 75वां जन्मतिथि यहीं मनाई गई थी। मुलायम सिंह यादव और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इसी बग्गी में घुमाया गया था।
