विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में 22.34 करोड़ से भाखड़ा डैम पर बनेगा नया पुल, कृषि राज्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

Published: Sat, 17 Oct 2026 11:38 AM (IST)

रामपुर में भाखड़ा नदी पर अंग्रेजों के जमाने के जर्जर पुल की जगह 22.34 करोड़ रुपये की लागत से नया सेतु बनेगा।

बिलासपुर में पुल निर्माण से पूर्व पूजन करते कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख। जागरण

बिलासपुर में पुल निर्माण से पूर्व पूजन करते कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख। जागरण

HighLights

  1. भाखड़ा नदी पर 22.34 करोड़ का नया पुल।

  2. कृषि राज्यमंत्री ने किया भूमि पूजन, निर्माण शुरू।

  3. 18 महीने में पूरा होगा, यातायात सुगम होगा।

संवाद सहयोगी, रामपुर। हाइवे स्थित भाखड़ा नदी पर अंग्रेजों के जमाने में बने जर्जर लोहे के पुल की जगह अब 22 करोड़ 34 लाख 32 हजार रुपये की लागत से नए सेतु का निर्माण कराया जाएगा।

कृषि राज्यमंत्री ने शुक्रवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ने के साथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। शासन की ओर से छह करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि नए पुल का निर्माण 18 महीने में पूरा कर इसे जनता को समर्पित करने का लक्ष्य है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है।

81233748

विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विरोधी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को देखकर घबरा गए हैं। भाखड़ा बांध पर सात करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए ऑटोमैटिक गेटों में भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज कर कहा कि बांध में सुरंग और रिसाव की समस्या प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न हुई थी।

साठा धान और पराली प्रबंधन के मुद्दे पर भी राज्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। कहा कि साठा धान भी लगवाएंगे और पराली भी जलवायेंगे, जिसको रोकना है रोक लो। उन्होंने विपक्ष पर उनके खिलाफ झूठा माहौल बनाने और राजनीतिक आरोप लगाने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम का संचालन नगराध्यक्ष अंगनलाल राजपूत ने किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, बीडीओ राजेश कुमार सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत, रवि यादव, चेतन पारूथी, शमशेर सिंह शेरा, सिफते हसन, हरनेक सिंह, धन्नूमल बंसल, अमीर अहमद, सुरेंद्र कुमार कुक्कू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी में काले धन की जांच तेज: चार साल में में तीसरी बार ईडी ने रामपुर में मारा छापा, ट्रस्ट का पंजीकरण रद