सड़क पर आपस में भिड़े दो सांड, बीच में गिरे बाइक सवार किसान को बेरहमी से कुचला; मौत
रामपुर में सड़क पर आपस में लड़ रहे सांडों के बीच गिरने से एक बाइक सवार किसान की मौत हो ...और पढ़ें

मृतक अनिल शर्मा की फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, रामपुर। आपस में लड़ रहे सांडों ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। शाहबाद क्षेत्र के गांव गलपुरा निवासी अनिल शर्मा बुधवार को किसी कार्य से शाहबाद आए थे।
काम निपटाने के बाद रात लगभग दस बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने पहुंचने पर सामने से आ रहे एक वाहन की बाइक में साइड लग गई।
इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और अनिल पास में ही लड़ रहे दो सांडों के बीच बाइक समेत जा गिरे। सांडों ने उन्हें पैरों से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्वजन उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- रामपुर: एक जैसी आंखों की पुतलियां और फिंगरप्रिंट! 3 महीने फंसा रहा जुड़वां बहनों का आधार, ऐसे निकला समाधान
