विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में 23 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 30 मल्टीनेशनल कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरी

Published: Tue, 22 Sep 2026 12:36 PM (IST)

रामपुर में 23 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 23 सितंबर को रामपुर में रोजगार मेले का आयोजन।

  2. लगभग 30 मल्टीनेशनल कंपनियां देंगी साक्षात्कार आधारित नौकरी।

  3. रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

जागरण संवाददाता, रामपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 23 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को साक्षात्कार के आधार पर नौकरी मिलेगी।

मेले का आयोजन एपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कौशलगंज बिलासपुर में किया जाएगा। मेले में राज्यमंत्री बलदेव औलख भी युवाओं का हौंसला बढ़ाने आएंगे। मेले में करीब 30 मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र ने बताया कि मेले में कक्षा आठ, हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई डिप्लोमा एवं बीटेक पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है।

अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से अपना यूजर एकाउंट खोलेंगे और एक्टिव रोजगार मेला पर क्लिक करेंगे। डिवीजन और अपना डिस्ट्रिक सलेक्ट करने के बाद सर्च में जाकर व्यू वैकेंसी पर क्लिक करते ही समस्त कम्पनियां प्रदर्शित होगीं। अपनी इच्छानुसार किसी भी कम्पनी पर एप्लाई कर सकते है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला पूरी तरह निश्शुल्क है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 24 सितंबर को होगा रोजगार महोत्सव, 3000 से ज्यादा पदों पर होगी डायरेक्ट भर्ती