विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में भारी बारिश से फिर धंसा भाखड़ा नदी पर बना बांध, लोगों की बढ़ी चिंता

Published: Sun, 27 Sep 2026 02:28 PM (IST)

रामपुर के बिलासपुर स्थित भाखड़ा नदी का ऐतिहासिक बांध बारिश के कारण फिर धंस गया है। सिंचाई विभाग ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया है

रामपुर में बारिश से धंसा भाखड़ा बांध

रामपुर में बारिश से धंसा भाखड़ा बांध

HighLights

  1. भाखड़ा नदी का बांध बारिश के कारण फिर धंस गया।

  2. नदी का जलस्तर बढ़ने से बांध में रिसाव तेज हुआ।

  3. सिंचाई विभाग ने धंसे हिस्से को पाटने का काम शुरू किया।

जागरण संवाददाता, रामपुर। बिलासपुर स्थित भाखड़ा नदी के ऐतिहासिक बांध की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। बारिश के चलते पूर्व में मिट्टी और पत्थर डालकर पाटी गई खाई उसी स्थान पर दोबारा धंस गई। बांध के दोबारा धंसने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई और मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया गया।

नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बांध के अंदरूनी हिस्से में रिसाव भी तेज हो गया है। स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग ने धंसे स्थान पर तत्काल मिट्टी और पत्थर डालकर खाई को दोबारा पाटने का काम शुरू कर दिया है।

विभागीय कर्मचारियों और श्रमिकों को मौके पर लगाकर बांध को और नुकसान से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले भी इसी स्थान पर कटाव और धंसाव की स्थिति बनी थी, जिसके बाद मिट्टी और पत्थर डालकर अस्थायी रूप से खाई को पाटा गया था।

लगातार बारिश और नदी के बढ़े जलस्तर ने एक बार फिर उस स्थान को कमजोर कर दिया। अब विभाग की नजर बांध के अंदरूनी रिसाव और नदी की बढ़ती धार पर है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन सिंह का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता बांध को सुरक्षित रखना और धंसे हिस्से को तत्काल मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें- क्या काम करती है बैल्जियम से आई 200 टन की मेगा मशीन? जिसे लेकर बलरामपुर जा रहा 308 पहियों वाला 'महाट्रक'